फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Sikkim Sewak Rangpo Rail Link project tunnel mining work in progress news and updates

Railway Project: सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना में सुरंगों का खनन कार्य पूरा, दिन-रात चल रहा है काम

Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 04 Jan 2024 03:50 PM IST
सार

पू.सी. रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हनुमान झोरा के पास स्थित 600 मीटर की एक निकासी टनल के साथ मुख्य टनल टी-04 की लंबाई 3948 मीटर है जबकि टी-13 की लंबाई 2560 मीटर है, जो परियोजना के पश्चिम बंगाल हिस्से का अंतिम टनल हैं और कलिम्पोंग जिले में स्थित है।

विज्ञापन
West Bengal Sikkim Sewak Rangpo Rail Link project tunnel mining work in progress news and updates
पश्चिम बंगाल-सिक्किम के बीच सुरंग में खुदाई का काम पूरा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल लिंक का काम तेजी से जारी है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला स्थित सेवक-रंगपो रेल परियोजना (एसआरआरपी) के टनल संख्या 13 में भी ब्रेक थ्रू हासिल किया गया। इन टनलों की सफलता के साथ, इस परियोजना के सभी अडिट टनलों में खनन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर को भी टनल संख्या टी-04 के पोर्टल संख्या 1 पर अडिट को ब्रेक थ्रू मिला।
विज्ञापन


पू.सी. रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हनुमान झोरा के पास स्थित 600 मीटर की एक निकासी टनल के साथ मुख्य टनल टी-04 की लंबाई 3948 मीटर है जबकि टी-13 की लंबाई 2560 मीटर है, जो परियोजना के पश्चिम बंगाल हिस्से का अंतिम टनल हैं और कलिम्पोंग जिले में स्थित है। मुख्य टनल हिमालय के अतिसंवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण भूगर्भीय और भूकंपीय स्थितियों से होकर गुजरती है।  
विज्ञापन




एसआरआरपी में अन्य सभी टनलों की तरह, भू-द्रव्यमान की भेद्यता का मुकाबला करने के लिए, नवीनतम और सबसे परिष्कृत टनलिंग तकनीक यानी न्यू ऑस्ट्रियाई टनलिंग मेथड (एनएटीएम) का उपयोग किया गया है। बंगाल और सिक्किम को जोड़ने वाली परियोजना 45 किलोमीटर लंबी डे ने बताया कि सेवक (पश्चिम बंगाल) और रंगपो (सिक्किम) को जोड़ने वाली सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना लगभग 45 किलोमीटर लंबी है। इसमें 14 टनल, 17 पुल और 5 स्टेशन शामिल हैं। सबसे लंबी टनल (टी -10) की लंबाई 5.3 कि.मी. और सबसे लंबे पुल (ब्रिज -17) की लंबाई 425 मीटर है। पूरी परियोजना संरेखण का लगभग 38.6 किलोमीटर टनल से गुजर रहा है और 90% टनलिंग कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया वर्तमान में टनल टी-14 में अंतिम लाइनिंग पूरी हो चुकी है और टनल टी -02, टी -05, टी-06, टी -09, टी -10, टी -11 और टी -12 प्रगति पर है। अब तक कुल 8.67 किमी (कुल 22.45%) लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सभी सेक्शनों में दिन-रात कार्य किया जा रहा है। यह भारत में चल रही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परियोजनाओं में से एक है और इस परियोजना के पूरा होने पर, पहली बार सिक्किम राज्य रेलवे से जुड़ जाएगा। इस रेल नेटवर्क को पूरा करने का उद्देश्य सिक्किम राज्य को वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करना है। वर्तमान में परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए टनल, पुलों और स्टेशन यार्डों के निर्माण से संबंधित सभी काम-काज युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed