{"_id":"64b16eac74abea008b036a24","slug":"west-bengal-shapla-reaches-india-from-bangladesh-after-falling-in-love-like-border-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सीमा की तरह प्रेम में पड़ बांग्लादेश से भारत पहुंची शापला; प्रेमी ने की बेचने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सीमा की तरह प्रेम में पड़ बांग्लादेश से भारत पहुंची शापला; प्रेमी ने की बेचने की कोशिश
Fri, 14 Jul 2023 09:20 PM IST
कुमार विवेक
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 14 Jul 2023 09:20 PM IST
सार
West Bengal: घटना पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की है। सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेशी लड़की शापला आँखों में सपने लिए कुछ महीने पहले बांग्लादेश से कंटीले तारों को पार करके भारत आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शापला की सिलीगुड़ी के एक युवक से इंटरनेट पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से भारत आई पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर की चर्चा जोरों पर है। उसकी किस्मत अच्छी थी, उसे तो प्रेमी भी मिला और घर भी। लेकिन बांग्लादेश की शापला अख्तर को प्रेम के बदले मिला केवल धोखा। इतना ही नहीं अवैध ढंग से भारत आने के कारण उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है। लेकिन पुलिस उसके प्रेमी को जोर-शोर से खोज रही है। पाशला का दावा है कि उसके प्रेमी ने उसे नेपाल में लेजाकर बेचने की कोशिश की।
विज्ञापन
घटना पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की है। सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेशी लड़की शापला आँखों में सपने लिए कुछ महीने पहले बांग्लादेश से कंटीले तारों को पार करके भारत आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शापला की सिलीगुड़ी के एक युवक से इंटरनेट पर बातचीत हुई थी। वहीं से दोस्ती और प्यार हुआ। उसी प्यार के चलते शापला रात के अंधेरे में बांग्लादेश से भारत आ गईं। उसका 'बॉयफ्रेंड' उसे पहले बागडोगरा के पास एक चाय बागान के पास एक घर में ले गया।
विज्ञापन
शापलार को पहले कुछ दिन एक सपने की तरह लग रहे थे, लेकिन एक महीने के भीतर उसे एहसास हुआ कि वास्तव में उस युवक ने उसे तस्करी के उद्देश्य से बांग्लादेश से बुलाया था। शापला ने दावा किया कि युवक ने उसे तस्करी कर नेपाल ले जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह किसी तरह भागकर सिलीगुड़ी पहुंची।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी के स्टेशन पर शापला को आवारा की तरह भटकते देख एक स्वयंसेवी संस्था ने उसकी मदद की। शापला से सारी घटना सुनने के बाद स्वयंसेवी संस्था ने उसे प्रधाननगर थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने शापला को गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में जेल भेज दिया गया है। शापला के मुताबिक पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूलिस उससे पूछताछ कर रही है।