{"_id":"6105c4998e5383256d21bce0","slug":"west-bengal-search-operation-continues-for-5-laborers-missing-in-flood-and-landslide-kalimpong","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: कलिम्पोंग में लापता हुए 5 मजदूरों की तलाश जारी, भूस्खलन की वजह से एनएच-10 किया डायवर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: कलिम्पोंग में लापता हुए 5 मजदूरों की तलाश जारी, भूस्खलन की वजह से एनएच-10 किया डायवर्ट
Sun, 01 Aug 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गंगटोक
एजेंसी, गंगटोक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:16 AM IST
सार
- रांगपो और मेल्ली के बीच कई बार हुए भूस्खलन से सिक्किम सीमा पर यातायात बाधित
- लगातार बारिश होने से बचाव कार्यों में आ रही बाधा
विज्ञापन
भूस्खलन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कलिम्पोंग जिले के ममखोला में एक शिविर के बह जाने से लापता पांच मजदूरों की तलाश शनिवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारी बारिश की वजह से एक नाले के उफान पर आने से सेवोके-रंगपो रेल परियोजना के निर्माण में लगे मजदूरों का शिविर बह गया था।
विज्ञापन
इसके बाद आठ मजदूर लापता हो गए थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दो मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि एक शव मिला है। मृतक की पहचान नेपाल के धन सिंह भंडारी (35) के रूप में हुई है। इलाके में लगातार बारिश होने से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिक्किम की जीवन रेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। पश्चिम बंगाल की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर रांगपो और मेल्ली के बीच कई बार हुए भूस्खलन से सिक्किम सीमा पर यातायात बाधित है। ममखोला के पास एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे सभी महत्वपूर्ण राजमार्ग बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन