फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Sandeshkhali TMC worker detained for molesting minor girl

West Bengal: संदेशखाली में टीएमसी कार्यकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप

Sun, 19 May 2024 10:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 May 2024 10:10 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार कक्षा आठवीं की छात्रा किसी तरह वहां से भागने में काबयाब रही। बाहर आकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद घरवाले और पड़ोसी बाहर आ गए।

विज्ञापन
West Bengal Sandeshkhali TMC worker detained for molesting minor girl
संदेशखाली हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक नाबालिग लड़की के साख दुष्कर्म करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के अनुसार, शुक्रवार की रात को आरोपी किसी तरह उनके घर पर घुस गया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार कक्षा आठवीं की छात्रा किसी तरह वहां से भागने में काबयाब रही। बाहर आकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद घरवाले और पड़ोसी बाहर आ गए। बशीरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 20 वर्षीय आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने आगे बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया और रिपोर्ट्स का इंतजार है।
विज्ञापन


बता दें कि संदेशखाली क्षेत्र कोलकाता से लगभग 100 किमी दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित है। फरवरी में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। दरअसल, शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है संदेशखाली मामला
संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इस साल जनवरी में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद शाहजहां फरार था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed