{"_id":"63320043775279205114996f","slug":"west-bengal-reports-840-new-dengue-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल में मिले डेंगू के 840 नए मामले, डॉक्टर दे रहे सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल में मिले डेंगू के 840 नए मामले, डॉक्टर दे रहे सतर्क रहने की सलाह
Tue, 27 Sep 2022 01:10 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:10 AM IST
सार
डेंगू के सबसे ज्यादा मामले उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों से सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। बंगाल में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को डेंगू के 840 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने और पानी को जमा न होने देने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से मच्छरदानी का उपयोग करने जैसे निवारक उपाय करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 7,682 नमूनों की जांच के बाद नए मामलों का पता चला है।
विज्ञापन
इस समय सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी के 541 मरीज भर्ती हैं। सबसे ज्यादा मामले उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों से सामने आए हैं।
विज्ञापन