{"_id":"5b6c5a6a4f1c1b923e8b611f","slug":"west-bengal-president-dilip-ghosh-s-car-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के खातड़ा में कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला कर दिया। यह घटना बीती रात हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां इसकी जानकारी दी। हमले में भाजपा नेता को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब घोष इलाके में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर रात का खाना खाने के बाद कातड़ा स्थित अपने होटल लौट रहे थे। घोष ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात कुछ लोगों ने अचानक उनकी कार पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन
खड़गपुर के विधायक घोष ने बाद में पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुडे़ असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर, बांकुड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि यह घटना भाजपा की अंतर्कलह का नतीजा है और सत्तारूढ़ पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। इससे पहले बुधवार को नदिया जिले के चाकदा में भाजपा के एक अन्य नेता व पूर्व विधायक शमिक भट्टाचार्य की कार पर भी कुछ लोगों ने हमला किया था। उस समय वे एक रैली में हिस्सा लेने चाकदा जा रहे थे।