फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Politics: Pm Narendra modi Mamata banerjee mahua moitra Abhishek Singhvi Chief Secretary of Bengal Alapan Bandyopadhyay

केंद्र बनाम बंगाल: 30 मिनट इंतजार पर महुआ का तंज, हम 7 साल से देख रहे 15 लाख की राह

Sat, 29 May 2021 01:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 29 May 2021 01:13 PM IST
सार

ममता बनर्जी के पीएम मोदी को इंतजार कराने के मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख के लिए 7 साल से वेट कर रहे हैं, थोड़ा आप भी करें। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी भी कूद गई है।

विज्ञापन
West Bengal Politics: Pm Narendra modi Mamata banerjee mahua moitra Abhishek Singhvi  Chief Secretary of Bengal Alapan Bandyopadhyay
पीएम मोदी, महुआ मोइत्रा, ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। चक्रवात यास से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बंगाल पहुंचे, जहां ममता बनर्जी पीएम की रिव्यू मीटिंग में आधा घंटे की देरी से पहुंचीं। इसके बाद बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र ने दिल्ली बुला लिया। इस मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि 15 लाख के लिए 7 साल से वेट कर रहे हैं, थोड़ा आप भी करें। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी भी कूद गई है।

विज्ञापन


बैठक में ममता बनर्जी के देरी से पहुंचने की वजह से मच रहे हंगामे को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा, "30 मिनट की कथित देरी पर इतना हंगामा? 15 लाख रुपये के लिए भारतीय 7 साल से इंतजार कर रहे। एटीएम के बाहर घंटों इंतजार कर रहे। वैक्सीन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे। थोड़ा आप भी इंतजार कर लीजिए कभी-कभी...।।"
विज्ञापन

 

ओडिशा के सीएम ने जताया पीएम का अभार
बंगाल बनाम केंद्र विवाद के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी शुक्रिया अदा किया। पटनायक ने ट्वीट किया,'' चक्रवात यास प्रभावित क्षेत्रों के पुर्नवास के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराने के लिए पीएम मोदी का आभार। साथ ही आपदा रोधी विद्युत अवसंरचना के निर्माण के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पटनायक के ट्वीट पर जवाब देते कहा कि भुवनेश्वर में एक बहुत ही उपयोगी समीक्षा बैठक हुई। हम आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बंगाल के मुख्य सचिव के तबादले पर कांग्रेस ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को केंद्र ने दिल्ली बुला लिया है। बतौर मुख्य सचिव उनका कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन चार दिन पहले ही ममता सरकार ने तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। अलपन बंदोपाध्याय को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। इस पर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने निशाना साधा। 
 



शाह बोले- दीदी का अहंकार जनकल्याण से ऊपर 
गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ही ट्वीट किया, "ममता दीदी का आज का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण रहा। चक्रवात यास से प्रभावित लोगों की मदद करना समय की मांग है, लेकिन दुख की बात है कि दीदी ने अहंकार को जनकल्याण से ऊपर रखा। उनका आज का तुच्छ व्यवहार यही दर्शाता है।

20 हजार करोड़ रुपये की लिस्ट थमाकर निकल गईं ममता

चक्रवाती तूफान की से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के कलाईकोंडा में बैठक की थी। इस बैठक में ममता बनर्जी से देरी से पहुंचीं। यही नहीं, उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट दी और ये कहते हुए वापस चली गईं कि उन्हें दूसरी मीटिंग्स में भी शामिल होना है। वहीं, मीटिंग में देरी से पहुंचने पर ममता बनर्जी के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि पीएम मोदी को कलाईकोंडा पहुंचने में 20 मिनट से ज्यादा का वक्त लगने वाला था। इसलिए उनसे भी 20 मिनट देरी से आने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed