फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Police detain BJP Mandal President Mohan Singh of Debra after ruckus near polling booth

डेबरा में बवाल: भारती घोष ने लगाया एजेंट को पीटने का आरोप, टीएमसी बोली- भाजपा बांट रही पैसे

Thu, 01 Apr 2021 10:13 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेबरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेबरा Published by: कुमार संभव Updated Thu, 01 Apr 2021 10:13 AM IST
सार

  • भाजपा उम्मीदवार भारती घोष ने आरोप लगाया कि नौपारा में अंचल-1 के बूथ नंबर 22 पर टीएमसी के करीब 150 गुंडों ने मेरे पोलिंग एजेंट को घेर लिया और मतदान केंद्र पर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
West Bengal Police detain BJP Mandal President Mohan Singh of Debra after ruckus near polling booth
डेबरा में पोलिंग बूथ पर बवाल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की छुटपुट खबरें भी आ रही हैं। इस बीच डेबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारती घोष ने टीएमसी के 150 कार्यकर्ताओं पर उनके पोलिंग एजेंट को रोकने का आरोप लगाया, जिसे स्थानीय लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह को हिरासत में ले लिया। उधर, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा मतदाताओं को पैसे बांट रही है।

विज्ञापन

भारती घोष ने लगाया यह आरोप

डेबरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष ने आरोप लगाया कि नौपारा में अंचल-1 के बूथ नंबर 22 पर टीएमसी के करीब 150 गुंडों ने मेरे पोलिंग एजेंट को घेर लिया और मतदान केंद्र पर नहीं जाने दिया। वहीं, बरुनिया में मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। साथ ही, तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न भी दिखाया जा रहा है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कही यह बात

डेबरा में पोलिंग बूथ पर विवाद की खबरें सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने भारती घोष पर ही बाहर लोगों को बुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम तो स्थानीय लोग हैं। हम शांतिभंग क्यों करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ही बाहर से लोगों को लेकर आईं और अब मुद्दा बना रही हैं।
 


विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हिरासत में

विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बरकरार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed