पश्चिम बंगाल: लोगों ने ममता दीदी को हटाने और भाजपा को लाने का मन बना लिया है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में शुक्रवार को भाजपा की एक सभा को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी रैलियों में लोग भारी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं, यह दर्शाता है कि राज्य के लोगों ने ममता दीदी को हटाने और भाजपा को लाने का मन बना लिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दीदी ने पश्चिम बंगाल में जन धन खाते खोलने की अनुमति दी है या नहीं, लेकिन यह योजना तब लाई गई थी जब हमारे पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि जब उन्होंने 100 पैसे भेजे थे, तो लोगों को 14 पैसे मिले थे। मोदी जी का कहना है कि वह मजबूर पीएम नहीं, बल्कि मजबूत पीएम हैं, और यह सुनिश्चित किया कि पूरे 100 पैसे लोगों तक पहुंचे।’People are gathering in huge numbers at our rallies in West Bengal, it shows that people of State have made up their minds to oust Mamata didi and bring BJP: Union Minister Rajnath Singh in Balurghat pic.twitter.com/3NFjyY7QmC
— ANI (@ANI) February 26, 2021विज्ञापन
I don't know if didi allowed opening of Jan Dhan accounts in West Bengal but scheme was brought as our former PM Rajiv Gandhi said when he sent 100 paise,people got 14 p. Modi ji said he's not 'majboor PM' but 'majboot PM', & made sure 100 p reaches people:Union Min Rajnath Singh pic.twitter.com/VtYEfe5wGJ
— ANI (@ANI) February 26, 2021
उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि न्याय और मानवता के आधार पर चलाएंगे। 'सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं' यह हमारा सिद्धांत होगा। राजनाथ ने कहा कि टीएमसी ने लोगों के ऊपर राजनीति को रखा है, यही कारण है कि वह राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू करने की अनुमति नहीं देते हैं।
We'll not run govt on basis of caste & religion but on basis of justice & humanity. 'Justice to all,appeasement of none' will be our principle. TMC has put politics above people, it's the reason they don't allow implementation of Centre's schemes in State: Union Min Rajnath Singh pic.twitter.com/VN8oFFsueq
— ANI (@ANI) February 26, 2021