फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal : People have appreciated Khela Hobe so we will have Khela Hobe Diwas : CM Mamata Banerjee

बंगाल: चुनाव में लोगों की जुबान पर था यह नारा, अब ममता बनर्जी ने किया 'खेला होबे दिवस' मनाने का एलान

Tue, 06 Jul 2021 02:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो वह 30 सीट भी नहीं जीत पाती। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने नारा 'खेलो होबे' को खूब सराहा। इसलिए अब राज्य में खेला दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन
West Bengal : People have appreciated Khela Hobe so we will have Khela Hobe Diwas :  CM Mamata Banerjee
CM mamata banerjee - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर तीसरी बार सूबे की कमान संभाल रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के बीच का मनमुटाव अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।  ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो वह 30 सीट भी नहीं जीत पाती। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने नारा 'खेलो होबे' को खूब सराहा। इसलिए अब राज्य में खेला दिवस मनाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने खेला होबे को सराहा है, अब हम खेला होबे दिवस मनाएंगे।
 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के विधायक शिष्टाचार और शालीनता नहीं जानते और विधानसभा में पिछले दिनों राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे से यह बात जाहिर हो गई है। धनखड़ ने दो जुलाई को राज्य विधानसभा में भाजपा सदस्यों के शोर-शराबे के बीच अपने 18 पन्नों के अभिभाषण की कुछ पंक्तियां ही पढ़ीं और लिखित भाषण सदन के पटल पर रखा। भाजपा विधायक राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बनर्जी ने सदन में अपने भाषण में कहा कि राज्य में भाजपा विधायकों को केंद्र के भाजपा नेतृत्व द्वारा चुने गये राज्यपाल के सदन में अभिभाषण देने में अवरोध पैदा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, ‘‘मैंने राजनाथ सिंह से लेकर सुषमा स्वराज तक अनेक भाजपा नेताओं को देखा है। हालांकि, यह भाजपा अलग है। वे (भाजपा सदस्य) संस्कृति, शिष्टाचार, शालीनता और सभ्यता नहीं जानते।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed