{"_id":"5da49e558ebc3e93b0397b71","slug":"west-bengal-people-attacks-on-police-station-after-the-death-of-a-prisoner-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में हिरासत में कैदी की मौत के बाद पुलिस चौकी पर हमला, लोगों ने की आगजनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में हिरासत में कैदी की मौत के बाद पुलिस चौकी पर हमला, लोगों ने की आगजनी
Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने एक पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। चौकी में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी। यह घटना मिलकी पुलिस चौकी पर रविवार रात को हुई।
विज्ञापन
हमले में चार पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि अईनुल खान (55) समेत आठ लोगों को जुए के एक अड्डे पर छापामारकर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस चौकी में तबियत बिगड़ने के बाद अईनुल को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां से उसे मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल नहीं ले जाने दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस की पिटाई के चलते उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
उसके बाद भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और पुलिसवालों के साथ मारपीट की। इस संघर्ष के दौरान खान की मौत हो गई। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।