फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Panchayat Election 2.36 lakh nominations filed TMC has maximum number of candidates

बंगाल पंचायत चुनाव: करीब 74 हजार सीटों के लिए के लिए 2.36 लाख नामांकन दाखिल, TMC के सबसे ज्यादा उम्मीदवार

Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
सार

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 74,000 सीटों के लिए कुल 2,36,464 नामांकन दाखिल किए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी

विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 74,000 सीटों के लिए कुल 2,36,464 नामांकन दाखिल किए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 85,817 नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि भाजपा 56,321 उम्मीदवारों के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सीपीआई (एम) ने 48,646 सीटों पर नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस (17,750), निर्दलीय (16,293), फॉरवर्ड ब्लॉक (1,595) और अन्य (10,042) ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


कुल नामांकन में से जिला परिषदों के लिए 4,932 और पंचायत समितियों के लिए 35,445 नामांकन दाखिल किए गए। ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1,96,087 नामांकन दाखिल किए गए थे। लगभग 5.67 करोड़ मतदाता जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। हालांकि हाई कोर्ट ने कथित तौर पर नामांकन के लिए रोके गए लोगों के नामांकन के लिए 24 घंटे का समय बढ़ाया था। साथ ही मतदान के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है।

पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण... 
वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण होने का जिक्र करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल नामांकन के दौरान हुईं इक्का-दुक्का घटनाओं को आधार बनाकर इसे मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बनर्जी ने उन दावों को खारिज कर दिया कि विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन से रोका गया। उन्होंने कहा, क्या आपने कभी सुना है कि किसी अन्य राज्य में पंचायत चुनावों के लिए 2.31 लाख नामांकन दाखिल किए गए हों? अकेले विपक्षी दलों ने डेढ़ लाख से ज्यादा पर्चे दाखिल किए हैं, फिर भी आप दावा कर रहे हैं कि वे नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। क्या यह विरोधाभासी नहीं है?’


उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों में, मेरे खिलाफ राजनीति की जा रही है। यह बाम (वाम) – राम (भाजपा)- श्याम (कांग्रेस) हाथ मिला चुके हैं और हमें हराने पर तुले हुए हैं। ममता ने पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed