फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal One Tmc MLA and four councilors will join BJP Governor surprised to see Mamtas home

Bengal: भाजपा में शामिल होंगे तृणमूल के एक विधायक और चार पार्षद! ममता का 'घर' देख चकित रह गए राज्यपाल

Thu, 27 Oct 2022 11:01 PM IST
निर्मल कांत एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 11:01 PM IST
सार

बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी का घर का दौरा किया। वे ममता का घर देखकर चकित रह गए। उनके मुंह से अनायास ही निकला, मुख्यमंत्री साहिबा इतने छोटे घर में रहती हैं।

विज्ञापन
West Bengal One Tmc MLA and four councilors will join BJP Governor surprised to see Mamtas home
बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन और सीएम ममता बनर्जी। - फोटो : Social Media

विस्तार

फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के बाद भाजपा के सांसद ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक और चार पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब यह दावा मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने किया है। भाजपा सांसद ने कहा है कि तृणमूल नेताओं की राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलेगी, वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा सांसद का दावा है कि तृणमूल के कई नेताओं ने फिर संपर्क किया है। कई कार्यकर्ता समर्थकों ने तृणमूल छोड़ दिया है और जिले के विभिन्न हिस्सों में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, तृणमूल अब तोलामूल (वसूली) पार्टी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली देखकर हर अब भाजपा में शामिल होने का मन बना रहा है। अब लोग तृणमूल में रहना नहीं चाहते। पार्टी में कौन शामिल होगा, इसका फैसला केंद्रीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल ला गणेशन मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी का घर देखकर चकित रह गए। उनके मुंह से अनायास ही निकला, मुख्यमंत्री साहिबा इतने छोटे घर में रहती हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कालीपूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विशेष बुलावे पर राज्यपाल उनके कालीघाट स्थित उनके घर गए थे। ममता वर्षों से अपने घर में काली पूजा का आयोजन करती आ रही हैं। 

बताया जाता है कि वे पूजा को लेकर काफी सजग हैं। पूजा का सारा कामकाज वे खुद से देखती हैं। काली पूजा पर उनके घर में काफी चहल-पहल रहती है। राज्य के कई मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के बहुत से नेता आते हैं। ममता ने राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल ला गणेशन को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। राज्यपाल सपत्नीक उनके घर पहुंचे। ममता का साधारण जीवन-यापन देखकर वे आश्चर्य चकित रह गए। 


ममता के घर उनके सांसद भतीजे व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे थे, जो हाल में अमेरिका में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाकर कोलकाता लौटे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी व दोनों बच्चे भी थे। ममता ने काली पूजा पर अपने हाथों से खिचड़ी का भोग तैयार किया। ममता ने नव नीड़ नामक वृद्धाश्रम में रहने वालों को भी अपने घर आमंत्रित किया था। लेकिन चक्रवात की आशंका के चलते उन्हें नहीं आने का अनुरोध किया।!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed