West Bengal: अधीर रंजन ने बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर दागे सवाल, प्रधानमंत्री के बारे में कह दी बड़ी बात
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी खड़ा हो सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और हो। प्रधानमंत्री अगर इतने बेफिक्र रहते हैं तो आपको इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है आपके खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र के बाद से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का चर्चा में हैं। वे लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बात की जा रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने अगर प्रियंका गांधी को उतारा जाए तो जीत हासिल करेंगे। इस पर जब अधीर रंजन से सवाल पूछा गया तो बोले कि कांग्रेस का रुख सबको पता है, अगर कांग्रेस कभी अपना रुख बदलेगी तो हम इसके बारे में बता देंगे।
आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी खड़ा हो सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और हो। प्रधानमंत्री अगर इतने बेफिक्र रहते हैं तो आपको इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है आपके खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा।
#WATCH | Kolkata: West Bengal Congress President Adhir Ranjan Chowdhury says, "Everybody knows the stand of Congress...Anybody can contest against the Prime Minister be it Priyanka Gandhi or any other Gandhi...If the Prime Minister stays so carefree then why is his (PM Modi)… pic.twitter.com/PKD3AI2ZQE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 19, 2023
बंगाल में रैगिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए
जादवपुर छात्र मौत मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल के शिक्षण प्रतिष्ठान के हालात खराब होते जा रहे हैं जिसका उदाहरण जादवपुर विश्वविद्यालय में घटी यह घटना है। कानून-व्यवस्था नहीं है। जादवपुर विवि 5-स्टार विवि में से एक माना जाता रहा है लेकिन आज इसे रैगिंग के लिए जाना जा रहा है जो शर्म की बात है। बंगाल की सरकार को तुरंत कानून पारित करके रैगिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए।
टीएमसी नेता के दामाद कांग्रेस में शामिल
पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
#WATCH पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। pic.twitter.com/i1JOl17sna
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2023