फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: NCST issued notice to Bengal police chief in tribal women crawling incident

West Bengal: आदिवासी महिलाओं की दंडवत यात्रा के मामले में NCST का सख्त रुख, बंगाल पुलिस प्रमुख से मांगा जवाब

Sat, 15 Apr 2023 08:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 15 Apr 2023 08:23 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की शिकायत के बाद एनसीएसटी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख मनोज मालवीय को पत्र लिखा कि आयोग ने मामले की जांच करने का फैसला किया है। वह तीन दिनों के भीतर आरोपों पर की गई कार्रवाई पर तथ्य और जानकारी प्रस्तुत करें...

विज्ञापन
West Bengal: NCST issued notice to Bengal police chief in tribal women crawling incident
Three women bowed for one km to joined TMC - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट इलाके में चार आदिवासी महिलाओं को टीएमसी नेताओं द्वारा जबरन दंडवत यात्रा कराने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। एनसीएसटी ने पश्चिम बंगाल पुलिस को एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें उनसे तथ्य और कार्रवाई की गई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इधर, आयोग के संज्ञान लेने के बाद बंगाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि बंगाल भाजपा का कहना है कि पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी को बचा रही है।

विज्ञापन

सांसद सुकांत मजूमदार की शिकायत के बाद एनसीएसटी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख मनोज मालवीय को पत्र लिखा कि आयोग ने मामले की जांच करने का फैसला किया है। वह तीन दिनों के भीतर आरोपों पर की गई कार्रवाई पर तथ्य और जानकारी प्रस्तुत करें। एनसीएसटी ने यह भी कहा कि यदि पश्चिम बंगाल पुलिस निर्धारित समय में जवाब देने में विफल रही, तो वह व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी करेगा।

विज्ञापन

दरअसल, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आदिवासी महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मजूमदार ने आयोग को पत्र लिखकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र में टीएमसी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भाजपा में शामिल हुईं आदिवासी महिलाओं से सजा के रूप में दंडवत परिक्रमा कराई। बाद में टीएमसी में जबरन शामिल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने तापन गोफानगर के चार नागरिकों को जबरन दंडवत परिक्रमा करने के लिए मजबूर किया। इन लोगों का कसूर इतना था कि ये भाजपा में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है। मजूमदार ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को तृणमूल के लोगों ने इन्हें फिर से तृणमूल में शामिल होने पर मजबूर किया और इन्हें दंडवत परिक्रमा की सजा सुनाई। वीडियो में तीन महिलाएं दंडवत परिक्रमा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed