फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal maynaguri nh 27 road accident four dead 29 injured in bus lorry

जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा: बस और लॉरी की टक्कर में छह की मौत, 26 यात्री घायल; CM ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 21 Jun 2026 04:53 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 21 Jun 2026 04:53 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मयनागुड़ी में एनएच-27 पर बस और लॉरी की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हैं। डीआईजी खुद मामले की जांच कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने मुआवजे का एलान भी किया है।  
 

विज्ञापन
west bengal maynaguri nh 27 road accident four dead 29 injured in bus lorry
बंगाल में भीषण सड़क हादसा - फोटो : @ANI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र के मयनागुड़ी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक यात्री बस और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, कई की हालत नाजुक
हादसे के बाद सभी पीड़ितों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कुल 32 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाए गए मरीजों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। कुछ मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। हालांकि, इस बीच खबर आई है कि दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


प्रशासन मुस्तैद, मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित मदद के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के उप महानिरीक्षक खुद घटना स्थल का दौरा कर रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज दिया जाए। हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से सात महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश


सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल विकास मंत्री निसिथ प्रामाणिक और परिवहन राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश के कारण फिसलन बनी वजह, जांच शुरू
पुलिस का अनुमान है कि इलाके में हुई बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed