बंगाल में पेट्रोल-डीजल एक रुपये सस्ता, ममता सरकार ने चुनाव से पहले दी जनता को राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, मुख्यमंत्री बनर्जी ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में कुछ नेता हैं जिन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि बंगाल की रीढ़ कैसे तोड़नी है। हमारी आंखें फोड़ना और हमारी रीढ़ को तोड़ना आसान नहीं है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि जब भी आप फोन कॉल का जवाब दें तो 'जय बांग्ला' कहें, नमस्ते नहीं।'
West Bengal government decides Re 1 cut in prices of petrol and diesel to be applicable from midnight, says State Finance Minister Amit Mitra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 21, 2021
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने रविवार को यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पूर्व मेघालय सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम में सात रुपये की छूट दी है। देश के कई राज्यों में तेल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच गए हैं।
बढ़ते दामों पर पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने जताया था खेद
देश में महंगे तेल को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले दिनों खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि तेल संपन्न देश तेल के उपभोग कर्ता देशों के हितों को नहीं देख रहे हैं। इससे पहले प्रधान ने राज्यभा में तेल कीमतें कम नहीं कर पाने को लेकर लाचारी जताई थी।
राज्यसभा में भी उठा था मामला
महंगे ईंधन का मामला राज्यसभा में भी उठा था। सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पूछा कि, 'सीता माता के देश नेपाल और रावण के देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल सस्ता है, तो राम के देश में सरकार दाम कब कम करेगी?' इस पर प्रधान ने कहा था कि, 'देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्रणाली के तहत नियंत्रित होती हैं। पिछले 300 दिनों में करीब 60 दिन तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन देशों से भारत की तुलना करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और इन देशों में केरोसीन की कीमत में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसीन क्रमश: 57 से 59 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन भारत में केरोसीन 32 रुपये प्रति लीटर है।