फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamta Banerjee participated in the business summit Ripun Bora said the most suitable opposition candidate for the post of Prime Minister

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने बिजनेस समिट में हिस्सा लिया, रिपुन बोरा ने बताया प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त विपक्षी उम्मीदवार

Wed, 20 Apr 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा पहला राज्य है जिसने कोविड आने के बाद भौतिक रूप से व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित किया है।

विज्ञापन
West Bengal: Mamta Banerjee participated in the business summit Ripun Bora said the most suitable opposition candidate for the post of Prime Minister
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाल बिजनेस समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा पहला राज्य है जिसने कोविड आने के बाद भौतिक रूप से व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित किया है। 8 स्तंभ हैं जिन पर हमारी रणनीति है, पहला विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है, दूसरा शिक्षा है, तीसरा- वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा। उन्होंने कहा कि चौथा कौशल विकास है,पांचवां स्तंभ पूंजी बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है, जबकि छठा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है, सातवां डिजिटलाइजेशन है, और आठवां हड़ताल रोकना है।

विज्ञापन


ममता ने किया लक्ष्मी भंडार कार्यक्रम का विस्तार
ममता बनर्जी ने बुधवार को परिवारों की महिला प्रमुखों के लिए राज्य के बुनियादी आय सहायता कार्यक्रम के विस्तारित संस्करण लक्ष्मी भंडार (लक्ष्मी का खजाना) का शुभारंभ किया। इसके तहत पांच लाख और परिवारों को सहायता मिलेगी। कोलकाता में चल रहे मेगा-बिजनेस सम्मेलन में बनर्जी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


गत वर्ष शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिला प्रमुखों को प्रति माह एक हजार और सामान्य वर्ग को 500 रुपये प्रति माह देती है। विस्तार हो जाने के बाद अब इस कार्यक्रम से एक करोड़ 55 लाख परिवारों को सहायता मिलेगी। इस सम्मेलन में व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इससे पूर्व सम्मेलन की शुरुआत करते हएु राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपुन बोरा ने बनर्जी की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस बीच टीएमसी नेता रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं, क्योंकि वह अकेले भाजपा के खिलाफ आक्रामक रूप से लड़ रही हैं। बोरा ने कहा कि मेरे मन में सभी विपक्षी नेताओं का पूरा सम्मान है, लेकिन जमीनी हकीकत को देखते हुए मैंने देखा है कि ममता बनर्जी ही मोदी के खिलाफ आक्रामक तरीके से लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed