{"_id":"5a0c48e84f1c1b74698bbe00","slug":"west-bengal-mamata-govt-ready-to-distribute-cows-in-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बंगाल में शुरू हुई गौ राजनीति, चुनाव से पहले गाय बांटेगी ममता सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब बंगाल में शुरू हुई गौ राजनीति, चुनाव से पहले गाय बांटेगी ममता सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 15 Nov 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
गाय की राजनीति अब बंगाल भी पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अपनी एक परियोजना के तहत पंचायत इलाकों में रहने वाले परिवारों में गाय बांटने का फैसला किया है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में पंचायत चुनाव होने हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि इस परियोजना का पंचायत चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
पशु संसाधन विकास मंत्री स्वपन देवनाथ ने बुधवार को कहा कि इस परियोजना का मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और राज्य में दूध का उत्पादन बढ़ाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गायों के वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी और अगले दो महीनों के दौरान यह काम पूरा हो जाएगा। पहले चरण में बीरभूम जिले में दो हजार गाय बांटने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उसके बाद दूसरे जिलों में भी यह काम शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने पंचायत इलाकों में रहने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह फैसला किया है। इसके साथ ही इससे दूध का उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।