{"_id":"62f7c1082fdcc74961149a75","slug":"west-bengal-mamata-banerjee-my-idea-for-india-75-instead-of-pm-modi-har-ghar-tiranga-know-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल में केंद्र और ममता सरकार में नई जंग, 'हर घर तिरंगा' के बदले 'माई आइडिया फॉर इंडिया@75’ शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल में केंद्र और ममता सरकार में नई जंग, 'हर घर तिरंगा' के बदले 'माई आइडिया फॉर इंडिया@75’ शुरू
Sat, 13 Aug 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 13 Aug 2022 09:28 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। एक मिनट 33 सेकिंड के वीडियो में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत की एकता की बात कही गई है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' के उलट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नया स्लोगन दिया है। 13 अगस्त को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले तृणमूल कांग्रेस ने दिया नया स्लोगन 'माई आइडिया फॉर इंडिया@75'। इसमें तृणमूल ने भारतीय माटी की बात की गई है। अनेकता में एकता की बात कही गई है।
विज्ञापन
एक तरह से इस समय सोशल मीडिया में एक अलग तरह का डिजिटल युद्ध है। देखते ही देखते तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। एक मिनट 33 सेकिंड के वीडियो में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत की एकता की बात कही गई है। स्वाधीनता दिवस के पहले सोशल मीडिया में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने डीपी भी बदल ली है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के अनेक सदस्यों ने स्वाधीनता दिवस से पहले सोशल मीडिया में दल के नए डीपी को अपलोड किया है। इसमें भारत माता के 30 महान संतानों को जगह दी गई है। इसमें केवल स्वतंत्रतासेनानी ही नहीं बल्कि महान समाजसेवियों को भी जगह दी गई है।