फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal mamata banerjee dares IT officials to check chopper of BJP leaders arurag thakur allegations

WB: ममता ने IT को दी भाजपा नेताओं के होलीकॉप्टर्स की तलाशी लेने की चुनौती; अनुराग ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 15 Apr 2024 04:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 15 Apr 2024 04:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्रविरोध ताकतों को आश्रय देने और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
West Bengal mamata banerjee dares IT officials to check chopper of BJP leaders arurag thakur allegations
ममता बनर्जी, अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयकर विभाग को लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हेलीकॉप्टरों की जांच करने की चुनौती दी है। दरअसल, टीएमसी नेताओं ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई। पार्टी नेताओं के इस दावे के बाद ही सीएम ममता ने आयकर विभाग को यह चुनौती दी है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने दी आयकर विभाग को चुनौती
कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का टीएमसी नेताओं के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, "ट्रायल रन से पहले आयकर विभाग ने अभिषेक बनर्जी के चॉपर की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। आईटी अधिकारियों ने बताया कि उनके पास इनपुर था कि चॉपर में पैसा और सोना है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। हम ऐसे काम में शामिल नहीं होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह भाजपा ही है जो ऐसे काम करती है। क्या केंद्रीय एजेंसियों के पास भाजपा नेताओं के चॉपर की तलाशी लेने का साहस है?"
विज्ञापन


रविवार को टीएमसी ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता के बेहाला फ्लाइंग क्लब में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। उन्होंने इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बताया है। इसी के साथ टीएमसी ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने का आरोप भी लगाया है। टीएमसी के इस दावे पर आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि तलाशी जैसी कोई भी प्रवर्तन कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आगे बताया कि टीएमसी नेता हेलीकॉप्टर में मौजूद भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, "लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए भाजपा एनआईए का इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आप देश की स्वतंत्रता को बचाना चाहते हैं तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। तभी देश स्वतंत्र रह पाएगा। अगर ये पार्टी चुनाव जीतती है तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होगा। यह एक निरंकुश सरकार है। वे देश मे एक नेता, एक राष्ट्र, एक भाषण और एक भोजन चाहते हैं।"

केंद्रीय मंत्री का टीएमसी पर आरोप
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्रविरोध ताकतों को आश्रय देने और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य या देश के अन्य हिस्सों में की गई आतंकवादी गतिविधियों के आरोपियों को पश्चिम बंगाल में सुरक्षा और आश्रय क्यों मिलता है। उन्होंने पूछा, 'ऐसा क्यों है?'

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित स्थान बना रही है। उन्होंने आगे कहा, "ममता बनर्जी के नाक के नीचे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।"


टीएमसी नेता ने किया केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर पलटवार
अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए इन आरोपों का टीएमसी प्रवक्ता शशि पांजा ने खंडन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को भ्रम से पीड़ित बताया है। टीएमसी नेता ने कहा, "ऐसा लगता है आप (अनुराग ठाकुर) या तो भ्रम से पीड़ित हैं, या फिर भ्रम पैदा कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो आप वास्तविकता से परे हैं।" टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल का 1.6 लाख करोड़ रुपये का बकाया रोक लिया है। उन्होंने बताया कि यह राज्य से एकत्रित करों का वैध अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed