फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal mamata banerjee attacks over bjp says only two men running country all became clean in their washing machine

ममता का बड़ा हमला, कहा- सिर्फ दो आदमी चला रहे देश, उनकी वॉशिंग मशीन में सब हो जाते हैं 'साफ'

Thu, 11 Feb 2021 06:21 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Thu, 11 Feb 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
West Bengal mamata banerjee attacks over bjp says only two men running country all became clean in their washing machine
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (11 फरवरी) भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि सिर्फ दो आदमी देश चला रहे हैं। उनकी वॉशिंग मशीन में हर काला आदमी 'साफ' हो जाता है। दरअसल, ममता बनर्जी एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर भी मोर्चा खोला।

विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम एक-दूसरे को लड़ाना है। मैं स्ट्रीट फाइटर हूं। किसी से डरती नहीं हूं। ये बंगाल आकर हमें डराते हैं। अगर हम डरेंगे तो मरेंगे, इसलिए डरना नहीं है। सिर्फ दो आदमी पूरा देश चला रहे हैं। वे कहते हैं कि जो हमारी बात नहीं मानेगा, उसे खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चोर की माई, जोर से बोले'

ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग एटिट्यूड दिखाते हैं और हम एटिट्यूड को गैटिट्यूड बनाते हैं। इन लोगों का खौफ इतना ज्यादा है कि हर कोई डरा हुआ है। देश के उद्योगपति भी डरे हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि चोर की माई जोर से बोलती है। उनके (भाजपा) पास खास वॉशिंग मशीन है, जिसमें हर काले आदमी को वह साफ कर लेते हैं। 
विज्ञापन

जय श्रीराम पर दिया यह जवाब

कार्यक्रम में ममता बनर्जी से जय श्रीराम बोलने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि हम जय सियाराम बोलते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का काम लड़ाना और बांटना है। विकास के मुद्दे पर वह चुनाव नहीं लड़ सकते। भाजपा वाले कोई काम नहीं करते। ये लोग गुंडागर्दी और दंगा-फसाद करते हैं। सबको इनकम टैक्स और सीबीआई का डर दिखाते हैं। बंगाल में कभी जाति की राजनीति नहीं हुई, लेकिन भाजपा ने इसकी शुरुआत कर दी है। 

संघ से नहीं, भाजपा से जंग

ममता बनर्जी ने कहा कि ममता ने कहा कि हम संघ से नहीं लड़ रहे हैं। हम भाजपा से लड़ रहे हैं। ये कहते हैं कि जो हम कहते हैं, वहीं सही है। जो नहीं मानेगा, वह भुगतेगा। आज देश के सभी व्यापारी और कारोबारी भय में जी रहे हैं। ये लोग ज्यादा दिन रहे तो देश को बेच देंगे।

भाजपा के साथ हैं सीपीएम-कांग्रेस

सीपीएम और कांग्रेस को विपक्षी दलों के तौर पर देखने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि ये दोनों भाजपा की ए टीम हैं। सीपीएम और कांग्रेस दोनों मिलकर भाजपा के लिए काम कर रही हैं। वहीं, परिवारवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के घर वालों के बारे में मैं भी बता सकती हूं। अमित शाह ने अपने बेटे को क्रिकेट बोर्ड में शामिल किया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा। वह मेरा भतीजा है, लेकिन मैं ऐसी राजनीति नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed