{"_id":"5da174fe8ebc3e93b9523c4a","slug":"west-bengal-malda-road-accident-3-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मालदा में मोटरबाइक से टकराया ऑटोरिक्शा, तीन की मौत, पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मालदा में मोटरबाइक से टकराया ऑटोरिक्शा, तीन की मौत, पांच घायल
Sat, 12 Oct 2019 12:15 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल के मालदा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक मोटरसाइकिल ऑटो रिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी आलोक राजौरिया ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात हुआ जब पकुआहाट-बमनगोला राज्य राजमार्ग पर डंगपारा के पास एक मोटरसाइकिल ऑटोरिक्शा से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को फौरन मुदीपुकुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को ग्रामीण अस्पताल से मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। एसपी ने कहा कि घायलों में से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन