Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: loksabha speaker Om Birla in Kolkata, At Kalighat, he also had a darshan-prayers of Goddess Kali

Bengal: 'जनता के भरोसे पर खरा उतरें, विकास की नई इबारत लिखें', बंगाल में जनप्रतिनिधियों और क्या बोले ओम बिरला?

Sat, 04 Jul 2026 05:58 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:58 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय अभिमुखीकरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायकों से आग्रह किया कि वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर पश्चिम बंगाल के विकास की नई इबारत लिखें। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
West Bengal: loksabha speaker Om Birla in Kolkata,  At Kalighat, he also had a darshan-prayers of Goddess Kali
बंगाल के दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनता के प्रति जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ विधायकों को चुना है, उस भरोसे को कायम रखना उनका सबसे बड़ा दायित्व है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'पति को निजता का अधिकार, उचित प्रतिबंध भी संभव'; तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी में और क्या?
विज्ञापन


समापन सत्र को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने सभी विधायकों को बड़ी उम्मीदों और विश्वास के साथ विधानसभा भेजा है। जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण, कार्यशैली और निर्णयों के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का मंच नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाली सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने विधायकों से आग्रह किया कि वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर पश्चिम बंगाल के विकास की नई इबारत लिखें। उन्होंने कहा कि बंगाल सदियों से विचार, ज्ञान और सामाजिक चेतना की भूमि रहा है। इस धरती ने विभिन्न कालखंडों में देश को वैचारिक नेतृत्व दिया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।


दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यवाही, नियमों एवं प्रक्रियाओं, प्रश्नकाल, शून्यकाल, समितियों की भूमिका, विधायी कार्यों में प्रभावी भागीदारी तथा जनप्रतिनिधियों की संवैधानिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें- The Second Orbit: शुभांशु की इस किताब में अंतरिक्ष के किस्से; ISRO की किस चुनौती को पांच दिन में पूरा किया?

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विधायकों को प्रभावी, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण विधायी कार्य के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के समापन से पहले ओम बिरला ने कोलकाता के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मां काली से सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed