फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Legislative Assembly speaker says not possible to accept resignation of Suvendu Adhikari

बंगाल विधानसभा स्पीकर ने नहीं स्वीकारा सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा, 21 को बुलाया

Fri, 18 Dec 2020 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 18 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Legislative Assembly speaker says not possible to accept resignation of Suvendu Adhikari
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल विभानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि अधिकारी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने राज्य के परिवहन मंत्री का पद भी छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


बिमान बनर्जी ने इस संबंध में कहा, 'मैंने पत्र (सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा) को देखा और पाया कि उस पर तारीख स्पष्ट नहीं थी। मुझे यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उनका इस्तीफा सही और स्वतंत्र है। इसलिए इसे स्वीकार कर पाना संभव नहीं है। मैंने उनसे 21 दिसंबर को मेरे सामने पेश होने के लिए कहा है।'  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कई मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे अधिकारी ने बीते बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। तृणमूल ने उनके इस्तीफे को पार्टी के साथ धोखेबाजी करार देते हुए कहा था कि जिन्हें मालूम है कि टिकट नहीं मिलेगा वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

अधिकारी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। वहीं, बंगाल के बाहर उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बंगाल में अब वह बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुवेंदु की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बाद उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फेसला किया गया है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed