फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jakir Hossain TMC West Bengal injured after unidentified persons hurled crude bombs

बंगाल: बम से घायल हुए मंत्री जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Thu, 18 Feb 2021 03:31 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Thu, 18 Feb 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Jakir Hossain TMC West Bengal injured after unidentified persons hurled crude bombs
पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन बम हमले में गंभीर रूप से घायल - फोटो : Twitter

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किए गए हमले में मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद कम से कम दो अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी, एसटीएफ, सीआईएफ ने इस मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हमला रेलवे परिसर में हुआ, इसलिए केंद्रीय उपक्रम की जवाबदेही बनती है। उन्होंने कहा कि जाकिर हुसैन की हालत गंभीर है और उनका इलाज कोलकाता में चल रहा है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने गंभीर रूप से घायलों के लिए 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये मुआवजे देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जाकिर हुसैन पर बम से किया गया हमला एक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाकिर हुसैन पर दबाव बना रहे हैं कि वह उनकी पार्टी में शामिल हों। राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला रेलवे परिसर में हुआ, इसलिए केंद्रीय उपक्रम की जवाबदेही बनती है।

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमले की निंदा की है। पीयूष गोयल ने कहा कि 'मैं पश्चिम बंगाल के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुए नृशंस बम हमले की निंदा करता हूं। इस हमले में जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।'
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                एनआईए करे घटना की जांचः कांग्रेस नेता अधीर रंजन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। एनआईए को घटना की जांच करनी चाहिए।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

जानिए कैसे हुई घटना
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री को पैरों और पेट के निचले हिस्से में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें कोलकाता के किसी अस्पताल में भेजने से पहले स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।’

तृणमूल के नेता एवं वरिष्ठ मंत्री मलय घटक ने इस हमले के लिए पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि तृणमूल से निष्कासित किए गए एवं मुर्शिदाबाद जिला परिषद के सभाधिपति मुशर्रफ हुसैन ने दावा किया कि यह पार्टी के बीच आंतरिक कलह का नतीजा है। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है। 

रेलवे ने बताया टीएमसी के आंतरिक कलह का मामला
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार यह टीएमसी के आंतरिक कलह का मामला है। वहीं रेलवे के अधिकारियों ने लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी शंका जाहिर किया है। रेलवे का कहना है कि कुछ दिन पहले लेफ्ट के रैली में कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की गई थी जिसके बाद से कार्यकर्ता काफी आक्रोश में थे।



भाजपा जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय भी हमले में घायल
वहीं एक अन्य हमले में उत्तरी कोलकाता के भाजपा जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय भी घायल हो गए हैं। शिबाजी, सुभेंदू अधिकारी और शंकुदेब पांडा समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ जा रहे थे उसी वक्त कथित तौर पर फूल बागान में कुछ व्यक्तियों द्वारा उनपर हमला किया गया। उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 


बता दें कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता बाबू मास्टर पर हमला हुआ था। उनकी गाड़ी पर भी बम से हमला किया गया था। 10-12 बदमाशों ने उनकी गाड़ी घेरकर गोलीबारी की थी। उस वक्त बाबू मास्टर बशीरहाट से कोलकाता आ रहे थे। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल हालत में बाबू मास्टर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed