फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Ink thrown on Kharge's poster, incident after Mamata questioned on her loyalty to the alliance

West Bengal: खरगे के पोस्टर पर फेंकी गई स्याही, गठबंधन के प्रति ममता की वफादारी पर सवाल उठाने के बाद घटी घटना

Mon, 20 May 2024 07:48 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, कोलकाता।
ब्यूरो, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 May 2024 07:48 AM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के सामने शनिवार रात अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कई पोस्टर और होर्डिंग्स पर स्याही फेंक दी गई। अज्ञात लोगों ने खरगे के पोस्टर और होर्डिंग्स पर तृणमूल कांग्रेस का एजेंट भी लिख दिया।

विज्ञापन
West Bengal: Ink thrown on Kharge's poster, incident after Mamata questioned on her loyalty to the alliance
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय के सामने शनिवार रात अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कई पोस्टर और होर्डिंग्स पर स्याही फेंक दी गई। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी की ओर से टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रति वफादारी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद ये घटना घटी।

विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने खरगे के पोस्टर और होर्डिंग्स पर तृणमूल कांग्रेस का एजेंट भी लिख दिया। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, चौधरी ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस में शिकायत देने को कहा। पार्टी के एक नेता ने आरोप लगाया कि यह टीएमसी के कुछ लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अधीर रंजन चौधरी के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं। खरगे ने शनिवार को चौधरी की उस टिप्पणी पर झिड़क दिया था, जिसमें चौधरी ने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन सरकार बनाता है, तो ममता बनर्जी उसे बाहर से समर्थन देंगी। चौधरी ने यह भी कहा था कि उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और वह भाजपा के साथ जा सकती हैं। खरगे ने कहा था कि ममता बनर्जी गठबंधन के साथ हैं। वे सरकार में शामिल होंगी या नहीं, ये फैसला अधीर रंजन चौधरी नहीं लेंगे। ये फैसला मैं और आलाकमान लेंगे और जो सहमत नहीं होंगे वे बाहर चले जाएंगे। 
विज्ञापन


चौधरी ने खरगे की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, मैं किसी ऐसे व्यक्ति के पक्ष में नहीं बोल सकता जो मुझे और हमारी पार्टी को बंगाल में राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहता है। यह प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed