फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: India and Bangladesh agree to curb cross-border crime animal smuggling and drug trade

पशु तस्करी : सीमापार से अपराध पर लगाम लगाने को सहमत हुए भारत और बांग्लादेश

Sun, 28 Nov 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Nov 2021 02:17 AM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने सभी क्षेत्रों में सूचना को साझा करने की प्रक्रिया को मजबूत करने का फैसला किया है, ताकि प्रभावी सीमा प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित कर सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे द्वारा की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की जिससे अंतर सीमा अपराधों में कमी आई है।
 

विज्ञापन
West Bengal: India and Bangladesh agree to curb cross-border crime animal smuggling and drug trade
India-Bangladesh border - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा पार से अपराध पर लगाम लगाने और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहतर प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि बीएसएफ के महानिरीक्षक और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के क्षेत्रीय कमांडर के चार दिवसीय सम्मेलन में यह फैसला हुआ। 

विज्ञापन


पशु तस्करी, नशे का कारोबार व अपराधों के प्रति दोनों पक्ष गंभीर 
बीएसएफ के मुताबिक दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने सभी क्षेत्रों में सूचना को साझा करने की प्रक्रिया को मजबूत करने का फैसला किया है, ताकि प्रभावी सीमा प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित कर सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे द्वारा की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की जिससे अंतर सीमा अपराधों में कमी आई है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के निर्माण पर सहमति जताई। वे इस बात पर सहमत हुए कि विश्वास बहाल करने के कदमों से दोनों बलों के बीच समझ में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी और बीजीबी के क्षेत्रीय कमांडर की बैठक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बांग्लादेश की सीमा पर दो बांग्लादेशियों की मौत के कुछ दिन बाद हुई है। बीएसएफ द्वारा मवेशियों की तस्करी रोके जाने के दौरान दोनों बांग्लादेशी मारे गए थे। 

बीएसएफ के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक अनुराग गर्ग ने किया। दोनों पक्षों ने विभिन्न मुद्दों के साथ सीमा प्रबंधन के दौरान कम घातक तौर-तरीके अपनाने पर चर्चा की।

बीजीबी प्रतिनिधिमंडल तीन दिन की बैठक के लिए मेघालय पहुंचा
बॉर्डर गॉर्ड बांग्लादेश (बीजीबी) का एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ के साथ तीन दिवसीय सीमा समन्वय सम्मेलन में हिस्सा लेने शनिवार को अंपलिंग स्थित मेघालय फ्रंटियर के मुख्यालय पहुंचा। यहां सीमा प्रबंधन सुधारने के लिए दोनों पक्ष चर्चा करेंगे और सोमवार को सम्मेलन के आखिरी दिन चर्चा के संयुक्त रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर करेंगे।


बीजीबी दल का नेतृत्व बांग्लादेशी सेना के अतिरिक्त महानिदेशक तनवीर गनी चौधरी कर रहे हैं। वहीं त्रिपुरा फ्रंटियर के बीएसएफ महानिरीक्षक सुशांत कुमार नाथ बीएसएफ दल का नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय दल में मेघालय, गुवाहाटी, सिलचर और त्रिपुरा बीएसएफ के 11 अन्य कमांडर, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय व एनसीबी के प्रतिनिधि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed