फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Income Tax Department searches Trinamool MLA Zakir Hussains residential and factory premises in Mu

West Bengal: तृणमूल के विधायक जाकिर हुसैन और पार्षद के घर आयकर की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Wed, 11 Jan 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 09:43 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जाकिर हुसैन के कारखाने और आवासीय परिसरों में तलाशी ले रही है। अधिक जानकारी का इंतजार है। 
 

विज्ञापन
West Bengal Income Tax Department searches Trinamool MLA Zakir Hussains residential and factory premises in Mu
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद के सूती से विधायक और पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन की तीन बीड़ी फैक्ट्रियों में अलग-अलग आईटी टीम जा पहुंची। मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में आनंद बीड़ी फैक्ट्री और बिजली बीड़ी फैक्ट्री है। यहां इनकम टैक्स के अधिकारियों ने जब छापेमारी की तो उनके साथ मौजूद बीएसएफ के जवानों ने पूरे परिसर को घेरे लिया। इसके बाद जाकिर के घर के पास ही शिव बीड़ी फैक्ट्री में भी छापेमारी की गई। सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक मामले में छापेमारी हुई है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी छापेमारी राजधानी कोलकाता के 54 नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और नगर निगम में मेयर परिषद के सदस्य अमीरुद्दीन बॉबी के होटल में हुई है। 179 नंबर सीआईटी रोड में बॉर्बी का होटल है, जहां आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। यहां से भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें होटल का बिजली बिल महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अमीरुद्दीन बॉबी के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया है कि दोनों ही नेताओं के नाम आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद यहां छापेमारी की गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी को हिरासत में ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed