{"_id":"67cb229fa5d7fffec10fded0","slug":"west-bengal-iaf-transport-aircraft-crash-lands-in-bagdogra-crew-safe-an-32-aircraft-news-in-hindi-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान की क्रैश लैंडिंग, एएन-32 के चालक दल के सदस्य सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान की क्रैश लैंडिंग, एएन-32 के चालक दल के सदस्य सुरक्षित
Fri, 07 Mar 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:15 PM IST
सार
IAF Transport Aircraft Crash Lands: हरियाणा में वायुसेना के लड़ाकू विमान जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एएन-32 विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि एएन-32 विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
पंचकूला में लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त
वहीं इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)

A Jaguar aircraft of the IAF crashed at Ambala, during a routine training sortie today, after encountering system malfunction. The pilot maneuvered the aircraft away from any habitation on ground, before ejecting safely.
विज्ञापन विज्ञापन
An inquiry has been ordered by the IAF, to ascertain the… — Indian Air Force (@IAF_MCC) March 7, 2025
#WATCH हरियाणा: अंबाला एयरबेस के अधिकारी, हरियाणा पुलिस और अन्य सैन्यकर्मी उस स्थान पर मौजूद हैं, जहां भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। pic.twitter.com/EoMQRsNOPK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
(ये खबर अपडेट की जा रही है)