फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal hospital issues death certificate and Covid patient later found alive

अजीबोगरीब : बंगाल के अस्पताल ने जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, बाद में जिंदा निकला कोरोना मरीज

Sun, 16 May 2021 07:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 May 2021 07:20 AM IST
सार

जब श्मशान के कर्मचारी उसका शव लेने अस्पताल के वार्ड में पहुंचे, तो उन्होंने उसे बिस्तर पर बैठा पाया।

विज्ञापन
west bengal hospital issues death certificate and Covid patient later found alive
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के इस समय में अस्पतालों की लापरवाही के काफी मामले सामने आए है। ऐसा ही एक अजीब मामला पश्चिम बंगाल का है। यहां के नदिया जिले स्थित  नेताजी सुभाष सेनेटोरियम कोविड अस्पताल ने शनिवार को एक कोरोना मरीज को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिय। लेकिन जैसे ही श्मशान के कर्मचारी अंतिम संस्कार करने लिए शव अस्पताल को लेने पहुंचे तो वह अपने बिस्तर पर बैठा था।

विज्ञापन


उनके परिवारजनों ने बताया कि व्यक्ति पहले बुखार और सीने में दर्द के साथ राणाघाट उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके तबियत बिगड़ने लगी। फिर 12 मई को कल्याणी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। तब से वहीं उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आगे परिवार ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोरोना मरीज की मृत्यु हो गई है। अस्पताल से इससे जुड़ा एक मैसेज भी किया था। शनिवार को उनके परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने बताया कि जब श्मशान के कर्मचारी उसका शव लेने अस्पताल के वार्ड में पहुंचे, तो उन्होंने उसे बिस्तर पर बैठा पाया। उनेक पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जबकि वो जीवित थे। साथ ही बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना के बाद मरीज को अस्पताल से बाहर भेज दिया है।


इस बारे में जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा तो उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि संबंधित चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेने के बाद सक्षम होंगे। साथ ही कहा कि मुझे इस मुद्दे के बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed