{"_id":"608e95858ebc3ec36c7a86ec","slug":"west-bengal-hooghly-fire-in-bjp-office-violence-after-tmc-mamata-banerjee-s-victory-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुगली: भाजपा के दफ्तर में लगाई आग, टीएमसी की जीत के बाद फिर भड़की हिंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हुगली: भाजपा के दफ्तर में लगाई आग, टीएमसी की जीत के बाद फिर भड़की हिंसा
Sun, 02 May 2021 05:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 05:35 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रविवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। हालांकि, वोटों की गिनती अभी जारी है। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद हुगली में हिंसा भड़क गई है।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद आरामबाग में भाजपा कार्यालय में आग
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रविवार को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। हालांकि, वोटों की गिनती अभी जारी है। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद हुगली में हिंसा भड़क गई है। खबर है कि बंगाल में हुगली के आरामबाग में भाजपा दफ्तर में आग लगा दी गई। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, टीएमसी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुगली जिले की आरामबाग में भाजपा का दफ्तर फूंक दिया गया। यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा। आपको बता दें कि इससे पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामे की कोशिश की। इस बीच, चुनाव आयोग ने सभी चार राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद पहली बार सामने आईं ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने 'जय बंगला' का नारा लगाकर कहा कि अभी जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अपील की कि अभी कहीं भी कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाए और समर्थकों से घर जाने की अपील की।