फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Heavy rains disrupt normal life; 'Red Alert' issued for North Bengal for 4 days.

West Bengal: पश्चिम बंगाल में तेज बारिश, जनजीवन प्रभावित, उत्तर बंगाल में 4 दिन ‘रेड अलर्ट’

Fri, 19 Jun 2026 07:38 PM IST
Asmita Tripathi डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 19 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

पश्रिम बंगाल में लगातार बारिश जारी है। उत्तर बंगाल में भी लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों मेंरेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
West Bengal Heavy rains disrupt normal life; 'Red Alert' issued for North Bengal for 4 days.
बंगाल में बारिश - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्रिम बंगाल में लगातार बारिश जारी है। उत्तर बंगाल में भी लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों मेंरेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कोचबिहार में 200 मिमी से अधिक वर्षा की आशंका जताई गई है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में अगले चार दिनों तक अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने लोगों को नदी किनारे और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

इधर शुक्रवार सुबह से ही पूरे पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर तेज हो गया है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात धीमा पड़ गया है और लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तर बंगाल में लगातार बारिश के चलते हालात और गंभीर बने हुए हैं। डुआर्स क्षेत्र में जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में चार दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोचबिहार में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ स्थानों पर एक दिन में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हो सकती है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर भूस्खलन की सूचना मिली है, जबकि दुधिया ब्रिज के अस्थायी डायवर्जन को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है। हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक भी की गई है, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन उत्तर बंगाल के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दुधिया ब्रिज क्षति, हालात पर नजरः मंत्री
दार्जिलिंग में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण दुधिया ब्रिज के अस्थायी डायवर्जन (ह्यूम पाइप पुल) का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और जलस्तर सामान्य होने के बाद मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम लोगों की आवाजाही को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 52 करोड़ रुपए की लागत से नए स्थायी दुधिया पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed