{"_id":"64a7b6c2d5404c562e0b2043","slug":"west-bengal-governor-reached-murshidabad-a-day-before-panchayat-elections-will-hold-meeting-with-officials-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पंचायत चुनाव से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पंचायत चुनाव से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
Fri, 07 Jul 2023 12:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:25 PM IST
सार
राज्यपाल शुक्रवार की सुबह ट्रेन से बेरहामपुर में जिला मुख्यालय पहुंचे और कोलकाता वापस जाने से पहले कई और जगहों का दौरा करने की उम्मीद है। बोस डोमकल, खारग्राम, नवग्राम और बेलडांगा भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचकर वहां हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा राज्य में पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले किया है। जिला अधिकारी के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार की दोपहर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल शुक्रवार की सुबह ट्रेन से बेरहामपुर में जिला मुख्यालय पहुंचे और कोलकाता वापस जाने से पहले कई और जगहों का दौरा करने की उम्मीद है। बोस डोमकल, खारग्राम, नवग्राम और बेलडांगा भी जा सकते हैं। इन स्थानों में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के रन्निनगर में ताजा हिंसा के मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बोस ने दक्षिण 24 परगना के भांगर, कैनिंग और बसंती का दौरा किया था। वह कूचबिहार के हिंसाग्रस्त इलाकों में भी गए थे। उन्होंने गुरुवार को राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिंहा पर पंचायत चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभाने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंहा से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शनिवार को चुनाव के दौरान लोगों की जान सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने आमलोगों की शिकायतों दूर करने के लिए राजभवन में 'पीस होम' खोला है। बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हो रहे हिंसा में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होने वाला है और परिणाम 11 जुलाई को निकलेगा।