{"_id":"5fe4729546ed287cb006031f","slug":"west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-says-visva-bharati-university-should-be-given-total-autonomy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः राज्यपाल धनखड़ का ममता सरकार पर निशाना, कहा- विश्वविद्यालय को विवाद में नहीं डालें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः राज्यपाल धनखड़ का ममता सरकार पर निशाना, कहा- विश्वविद्यालय को विवाद में नहीं डालें
Thu, 24 Dec 2020 04:21 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : एएनआई
विश्वभारती विश्वविद्यालय को विवाद में घिरते देख पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी गेंदों को क्रिकेट में नहीं खेला जाता है और सभी गेंदों को बख्शा भी नहीं जाता है।
विज्ञापन
यदि आप जनता की भलाई के लिए सकारात्मक तरीके से योगदान करना चाहते हैं, लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, संविधान में विश्वास बहाल करना और सभी के ऊपर कानून का शासन रखना चाहते हैं, तो हर गेंद को न खेलें। उन्होंने कहा की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी नो बॉल की श्रेणी में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्वभारती विश्वविद्यालय को जो लोग विवाद में डालना चाहते हैं, मैं उनसे संस्थान और कुलपति को पूर्ण स्वायत्तता देने की अपील करता हूं।
विज्ञापन
Not all balls are meant to be played in the game of cricket & not all balls are meant to be spared...Those who want to put Visva Bharati University into controversy, I appeal them to give total autonomy to institution & Vice-Chancellor: Jagdeep Dhankhar, Governor, West Bengal pic.twitter.com/7xwgb9mRAE
— ANI (@ANI) December 24, 2020