{"_id":"615ecd348ebc3e623c58766c","slug":"west-bengal-governor-dhankhar-administered-oath-to-cm-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दिलाई शपथ, सीएम की कुर्सी से संकट हुआ दूर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दिलाई शपथ, सीएम की कुर्सी से संकट हुआ दूर
Thu, 07 Oct 2021 04:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:06 PM IST
सार
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नियमों में बदलाव करते हुए विधानसभा स्पीकर से शपथ दिलवाने की शक्ति वापस ले ली थी। इसके बाद आज उन्होंने खुद ही ममता व दो अन्य विधायकों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दो अन्य विधायकों ने आज विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ उनकी कुर्सी पर संकट भी दूर हो गया है। सीएम ममता ने 30 सितंबर को हुए उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम से हार मिली थी जिसके बाद उन्होंने भवानीपुर सीट पर उपचुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधायक पद की शपथ दिलाई। ममता के अलावा टीएमसी के नए विधायक अमीरुल इस्लाम और जाकिर हुसैन ने भी आज शपथ ली।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से वापस ले ली थी शक्ति
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नियमों में बदलाव करते हुए विधानसभा स्पीकर से शपथ दिलवाने की शक्ति वापस ले ली थी, जिस पर खासा विवाद भी हुआ था। इसके बाद आज उन्होंने खुद शपथग्रहण करवाया।
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को भारी अंतर से हराया था। इससे पहले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने मात दी थी। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता का विधायक चुना जाना जरूरी था। इसके बाद टीएमसी विधायक ने भवानीपुर सीट खाली कर दी और यहां उपचुनाव में ममता ने जीत हासिल की। यहां उपचुनाव के दौरान टीएमसी और भाजपा के बीच जमकर वाकयुद्ध चला था। मतदान के दिन कुछ जगहों पर खासा हंगामा भी हुआ था।