फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal governor CV Ananda Bose visit sandeshkhali bjp blames tmc government

WB: संदेशखाली पहुंचे सीवी आनंद बोस तो टीएमसी समर्थकों ने किया विरोध, भाजपा का आरोप- राज्य सरकार मामला दबा रही

Mon, 12 Feb 2024 03:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 12 Feb 2024 03:32 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संदेशखाली की स्थिति पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने इसपर केंद्रीय सशस्र पुलिस बल के शीर्ष अधिकारियों से भी बातचीत की है।

विज्ञापन
West Bengal governor CV Ananda Bose visit sandeshkhali bjp blames tmc government
राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवीआनंद बोस सोमवार को केरल से कोलकाता वापस लौटे। यहां से वे सीधे उत्तर-24 परगना के संदेशखाली के लिए रवाना हुए। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर राज्यपाल का विरोध किया। बता दें कि संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं टीएमसी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी के नेताओं पर उत्पीड़न और अत्याचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


केरल की यात्रा छोड़कर कोलकाता वापस लौटे राज्यपाल
राज्यपाल ने पहले ही राज्य सरकार से संदेशखाली की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। सीवी आनंद बोस ने कहा, 'मुझे जैसे ही संदेशखाली की स्थिति के बारे में मालूम चला, मैं केरल की यात्रा छोड़कर वापस आ गया। मैं संदेशखाली जा रहा हूं और वहां जाकर देखना चाहता हूं कि संदेशखाली के बदमाशों की तरफ से क्या संदेश है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसपर केंद्रीय सशस्र पुलिस बल के शीर्ष अधिकारियों से भी बातचीत की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने इस बात की आशंका जताई है कि राज्यपाल को संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति दी जाएगी या नहीं? उन्होंने कहा कि राज्यपाल को काले झंडे भी दिखाए जा सकते हैं। 

भाजपा नेता ने कहा, 'वह (राज्यपाल) एक संवेदनशील इंसान हैं। उन्हें मालूम है कि लोगों को वहां सताया जा रहा है। मुझे डर है कि कहीं उन्हें काला झंडा न दिखाया जाए। पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ऐसी कई घटनाओं का सामना करना पड़ा था।' उन्होंने आगे कहा, 'आज मेरे सहयोगी संदेशखाली जा रहे हैं। मुझे नहीं मालूम कि वे कितना आगे तक जा पाएंगे। राज्य सरकार संदेशखाली मामले को दबाने की कोशिश कर रहीं है।' 


टीएमसी नेताओं के खिलाफ महिलाएं कर रहीं प्रदर्शन
 पिछले कुछ दिनों से संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की भी मांग की है। 

बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed