फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor CV Anand Bose leaves for Delhi will submit report of Panchayat violence to the Center

West Bengal: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे, गृह मंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

Sun, 09 Jul 2023 08:54 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Sun, 09 Jul 2023 08:54 PM IST
सार

राज्यपाल ने खुद चुनावी हिंसा पर चिंता जताई थी और इस दौरान वे खुद पूरे दिन ग्राउंड जीरो पर रहे थे। चुनाव पूर्व भी वे लगातार लोगों से मिलते रहे।

विज्ञापन
West Bengal Governor CV Anand Bose leaves for Delhi will submit report of Panchayat violence to the Center
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस रविवार की शाम को दिल्ली पहुंच गए। वह यहां बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप सकते हैं। राज्यपाल शनिवार को मतदान के दौरान पूरा दिन ग्राउंड जीरो पर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच खबर है कि पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में होने वाला पुनर्मतदान कल होगा। राज्य चुनाव आयोग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन



 

राज्यपाल ने खुद चुनावी हिंसा पर चिंता जताई थी और इस दौरान वे खुद पूरे दिन ग्राउंड जीरो पर रहे थे। चुनाव पूर्व भी वे लगातार लोगों से मिलते रहे। उन्होंने हिंसा प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की। दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के राज्य नेतृत्व को पीड़ित कर्मियों को भी खड़े रहने और इलाज का खर्च उठाने का आदेश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष दोनों ने ही चुनावी हिंसा की पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फिर से डाले जाएंगे वोट
राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उन सभी बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान होगा, जहां मतदान रद्द घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एसईसी ने रविवार शाम को एक बैठक की, जिसमें वोटों से छेड़छाड़ और हिंसा की खबरों पर चर्चा की। जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 बूथ हैं, उसके बाद मालदा में 112 बूथ हैं। हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान होगा, जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में क्रमशः 46 और 36 बूथों पर पुनर्मतदान होगा।

यह संख्या बहुत कम हैसुकांत पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा ने करीब दस हजार बूथों पर दोबारा से मतदान कराने की मांग की थी। लेकिन मुझे पता चला है कि करीब छह सौ बूथों पर दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। जिस तरह की हिंसा शनिवार को पंचायत चुनाव में देखने को मिली। यह उसकी तुलना में बहुत कम है। हम इससे संतुष्ठ नहीं हैं।

पंचायत चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान इस बीचजानकारी मिली है कि शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में मतदान 80.71 हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed