फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Bose targeted state government for violence inside and outside of Raj Bhavan

West Bengal: राज्यपाल बोस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजभवन के अंदर और बाहर हिंसा हो रही है

Sat, 30 Sep 2023 11:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:56 PM IST
सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजभवन के बाहर और अंदर हिंसा हो रही है। बता दें, बोस ने गुरुवार को राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
West Bengal Governor Bose targeted state government for violence inside and outside of Raj Bhavan
CV Anand Bose - फोटो : Twitter/@KeralaGovernor

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच खींचतान जारी है। इस बीच एक बार फिर राज्यपाल ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजभवन के बाहर हिंसा हो रही है। राज्यपाल के बयान को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि राज्यपाल का बयान बहुत मायने रखता है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार को लिखा पत्र
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजभवन के बाहर और अंदर हिंसा हो रही है। बता दें, बोस ने गुरुवार को राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें टैप किया जा रहा है। उन्हें हर पल ट्रैक किया जा रहा है। राजभवन में अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली की आवश्यकता है। इसमें जैमर और डी-बगिंग शामिल है।

विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना
राज्यपाल के आरोपों के तहत बंगाल भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल ने राजभवन के बाहर और अंदर जारी डर को स्पष्ट रूप से सामने रखा है। टीएमसी के गुंडे आतंक फैला रहा है। सत्तारूढ़ दल के कारण राज्य में डर का माहौल है। इसके अलावा, राज्य सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के कारण राज्यपाल असहज रहते हैं, जो एक मौन आतंक के समान ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed