{"_id":"68720397fbba9b753401e849","slug":"west-bengal-girl-alleges-assault-happened-in-iim-campus-police-starts-investigation-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: लॉ कॉलेज के बाद IIM कैंपस में युवती के साथ दुष्कर्म, एक शख्स गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: लॉ कॉलेज के बाद IIM कैंपस में युवती के साथ दुष्कर्म, एक शख्स गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 12 Jul 2025 12:11 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:11 PM IST
सार
युवती ने आईआईएम कोलकाता संस्थान में पढ़ने वाले एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, 24 घंटे में चार्जशीट
विस्तार
दक्षिण कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज (न्यू कैंपस) की एक लॉ छात्रा के साथ 25 जून को कॉलेज परिसर में हुए दुष्कर्म की घटना के बाद, शुक्रवार रात को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम-सी) के छात्रावास में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात युवती ने संस्थान में पढ़ने वाले एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आईआईएम की छात्रा नहीं है और अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में ठहरी थी।
विज्ञापन
पीड़िता को काउंसलिंग सेशन के लिए लड़कों के हॉस्टल में बुलाया गया था
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को नौकरी काउंसलिंग सेशन के लिए लड़कों के हॉस्टल में बुलाया गया था। दर्ज शिकायत के मुताबिक, वहां उसे पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे यौन उत्पीड़न का अहसास हुआ।
विज्ञापन
होश आने पर पीड़िता ने तुरंत अपनी सहेली से संपर्क किया और हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वह ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन मामला हरिदेवपुर थाने के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण वहां शिकायत दर्ज नहीं हुई।
पीड़िता ने बताया कि उसने आगंतुक रजिस्टर में हस्ताक्षर करने की कोशिश भी की थी, लेकिन आरोपी ने उसे रोक दिया। उसने यह भी दावा किया कि बेहोशी से पहले उसने आरोपी का विरोध किया, लेकिन उसने उसकी पिटाई की, जिसके बाद वह पूरी तरह बेहोश हो गई।
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
शिकायत के बाद पुलिस ने परिसर से आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। फिलहाल लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून को हुई एक अन्य दुष्कर्म की घटना के एक महीने से भी कम समय बाद हुई है। हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू हो चुकी है। आरोपी की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने परिसर में कई लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने में जुटी है।