फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal generated more waste, that will make diffucult for river ganga to clean

देश में कचरा उत्पन्न करने के मामले में पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल, गंगा सफाई में बन रहा है चुनौती

Mon, 22 Oct 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
West bengal generated more waste, that will make diffucult for river ganga to clean

गंगा नदी के साथ 97 शहरों और कस्बों में उत्पन्न नगर निगम के ठोस कचरे का एक-तिहाई से भी कम संसाधित (कचरे का निपटारा) होता है। जिस कारण नदी को साफ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सूखे और गीले कचरे को अलग करने का फैसला लिया है। मंत्रालय ने हाल ही में शहरों में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे से संबंधित जानकारियां दी हैं। यह जानकारी जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी के सामने प्रेसेंटेशन के माध्यम से दी गई।

विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नदी समेत शहरों और कस्बों से 11,625 टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है। इसमें पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान पर है। जहां सबसे ज्यादा कचरा उत्पन्न होता है। इस राज्य से 6,132 टन कचरा प्रतिदिन उत्पन्न होता है। यह आंकड़ा नगर निगम के कुल कचरे के आंकड़े के आधे से अधिक है।
विज्ञापन


इस मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर आता है। यहां रोज 3,275 टन कचरा उत्पन्न होता है। वहीं बिहार में कुल ठोस कचरे का 15 फीसदी उत्पन्न होता है। राज्य सरकारों ने अभी तक 4,884 टन कचरे को संसाधित करने संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की है। वहीं मौजूदा संयंत्र प्रतिदिन नगरपालिका के 653 टन कचरे का ही निपटारा कर पाता है। अब मंत्रालय ने गीले कचरे को अलग करने का प्रस्ताव रखा है जो नगर पालिका के कुल कचरे का 40-60 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed