फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Former MLA Manju Basu rejected the proposal for BJP's candidate in by-election

पश्चिम बंगाल: BJP उम्मीदवार ने ठुकराया टिकट, बोलीं- मैं ममता बनर्जी की सिपाही

Mon, 08 Jan 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 08 Jan 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Former MLA Manju Basu rejected the proposal for BJP's candidate in by-election
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक मंजू बसु - फोटो : Scroll.in

पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की जिस पूर्व विधायक मंजू बसु को रविवार को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था, उन्होंने उम्मीदवारी का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा है कि वे ममता बनर्जी की निष्ठावान सिपाही है। इससे प्रदेश भाजपा की भारी फजीहत हुई है। 

विज्ञापन


आखिर सोमवार को पार्टी ने नोआपाड़ा सीट के लिए संदीप बनर्जी को अपना नया उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। कुछ महीने पहले कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन से खाली हुई इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने सुनील सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की धमकियों की वजह से ही मंजू ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। पार्टी महासचिव सायंतन बसु ने पत्रकारों से कहा कि तृणमूल के लोग उनको लगातार धमका रहे थे। इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसु ने दावा किया कि सुबह से ही 50 असामाजिक तत्वों ने मंजू के मकान को घेर रखा था। दूसरी ओर, मंजू बोस ने पत्रकारों से कहा कि वे अब भी तृणमूल कांग्रेस के साथ है और ममता बनर्जी की निष्ठावान सिपाही भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेकिन उसे स्वीकार करने या नहीं करने का फैसला आपका होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed