{"_id":"60b048f08ebc3e751975c433","slug":"west-bengal-five-people-killed-in-lightning-strikes-and-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"यास का असर: पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने और भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यास का असर: पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने और भारी बारिश की घटनाओं में पांच लोगों की मौत
Fri, 28 May 2021 07:05 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 28 May 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में दो किशोरों की तथा नदिया जिले के नकाशीपाड़ा में एक और व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में दो लड़के आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से मारे गए। राज्य में चक्रवाती तूफान ‘यास’ के आने के एक दिन बाद कई शहरों और जिलों में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन