फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: fire broken out at firecracker factory at Gobindapur bypass in South 24 Parganas

पश्चिम बंगाल: पटाखा फैक्ट्री में हुए तीन धमाके, 13 कर्मचारी घायल

Sun, 07 Oct 2018 05:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
ब्यूरो, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल Updated Sun, 07 Oct 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: fire broken out at firecracker factory at Gobindapur bypass in South 24 Parganas

 पश्चिम बंगाल में दक्षिणी 24 परगना जिले के सोनारपुर क्षेत्र में पटाखों की एक फैक्ट्री में रविवार को आग लग जाने से कम से कम 13 लोग घायल हो गये। सोनारपुर थाने के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। आग में वह भी घायल हो गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरुईपुर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। बाकी चार घायलों को शहर के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। उनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। यह घटना सोनारपुर के गोबिंदपुर में घटी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में 12 बजकर 40 मिनट पर आग लग गयी। तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगायी गयीं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘टिन शेड के एक छोटे से कमरे में यह एक छोटी फैक्ट्री थी। वहां कुछ निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे थे। ’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आग की वजह का पता लगाया जाना अभी बाकी है। फैक्ट्री में दो-तीन धमाके हुए जिससे आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हुए। तीन बजकर चालीस मिनट पर आग बुझाया जा सका। अधिकारी ने कहा, ‘‘ फैक्ट्री के मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम पूछताछ के लिए अस्पताल से उसे छुट्टी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

उन्होंने बताया कि अन्य सामान तथा पटाखे बनाने में इस्तेमाल आने वाली सामग्री फैक्ट्री से जब्त कर ली गयी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed