कोलकाता: इमारत में लगी भीषण आग, चार फायर ब्रिगेड कर्मचारियों सहित सात की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्ट्रैंड रोड के पास एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस मंत्री सुजीत बोस ने बताया इस आग में फायर ब्रिगेड के चार कर्मचारियों सहित सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Seven people including four fire department personnel have died in the incident and two are missing. The situation is under control now, cooling operation will be undertaken: West Bengal Fire and Emergency Services Minister Sujit Bose #Kolkata pic.twitter.com/x4Pun7Ilde
— ANI (@ANI) March 8, 2021
इस घटना पर जानकारी देते हुए फायर और आपातकालीन सेवा के एमआईसी ने बताया कि बिल्डिंग की 13 वीं मंजिल पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में थोड़ी सी समस्या हुई, क्योंकि यहां कम जगह थी, जिससे सीढ़ी को रखना यहां मुश्किल हो रहा था। फिलहाल बताया गया है इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।
10-10 लाख रुपये मुआवजा का एलान
घटनास्थल पर सीएम ममता बनर्जी भी पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
It's very sad. Ex gratia of Rs 10 lakhs each will be given to the kin of the deceased and government job will be given to one family member: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee at the fire incident site #Kolkata pic.twitter.com/UcwZbCU5FK
— ANI (@ANI) March 8, 2021