{"_id":"634d95201fb625645b47183e","slug":"west-bengal-fire-breaks-out-at-ioc-refinery-plant-in-haldia-three-people-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: हल्दिया में आईओसी के रिफाइनरी प्लांट में आग, तीन लोगों के झुलसने की खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: हल्दिया में आईओसी के रिफाइनरी प्लांट में आग, तीन लोगों के झुलसने की खबर
Mon, 17 Oct 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:17 PM IST
सार
अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लगी। देखते ही देखते आग प्लांट में फैलने लगी।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर स्थित हल्दिया में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) के रिफाइनरी प्लांट में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन कर्मचारी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लगी। देखते ही देखते आग प्लांट में फैलने लगी। वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें निकाला और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय है कि बता दें कि आईओसी के रिफाइनरी प्लांट में पिछले 10 महीनों में यह दूसरी बार आग लगी है।
विज्ञापन