फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Female doctor murder case cbi probe questioning to college principal Sandip Ghosh news in hindi

WB: महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में CBI ने कॉलेज के प्रिंसिपल से की 13 घंटे पूछताछ, तीसरे तीन भी बुलाया गया

Sun, 18 Aug 2024 11:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 18 Aug 2024 11:15 AM IST
सार

सीबीआई अधिकारी संदीप घोष के बयानों को अन्य डॉक्टरों के बयान से मिलाएंगे। सीबीाई  जांच के आधार पर अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
West Bengal Female doctor murder case cbi probe questioning to college principal Sandip Ghosh news in hindi
प्रिंसिपल संदीप घोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामला अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। इस मामले में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ जारी है। सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए उन्हें पेश होने के लिए कहा है। संदीप घोष से शनिवार की सुबह 10 बजे से लेकर रविवार की आधी रात कर लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "संदीप घोष से डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी भूमिका बताने के लिए कहा गया था। उन्होंने घटना के बाद किससे संपर्क किया था और मृतक के माता-पिता को तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया।" उनसे यह भी पूछा गया कि सेमिनार रूम के पास रेनोवेशन का काम शुरू करने के लिए किसने कहा था? अधिकारी ने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अपराध के लिए कोई साजिश रची गई थी। हम यह भी जानना चाहते हैं कि उस समय प्रिंसिपल क्या कर रहा था और क्या वह इस घटना में किसी भी तरह से शामिल है।"
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारी संदीप घोष के बयानों को अन्य डॉक्टरों के बयान से मिलाएंगे। सीबीाई  जांच के आधार पर अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं। सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलने के बाद घोष ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। सीबीआई ने पूछताछ के लिए संदीप घोष को पहले शुक्रवार को बुलाया था और फिर शनिवार को 13 घंटे की पूछताछ की। बता दें कि संदीप घोष ने घटना के दूसरे दिन ही प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed