फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal family three member found dead other three injured in car accident

West Bengal: कोलकाता में एक ही परिवार की तीन महिलाएं मृत पाई गईं, पुलिस को हत्या की आशंका, दर्ज किया मामला

Wed, 19 Feb 2025 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 19 Feb 2025 03:28 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त रुपेश कुमार ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य जिस कार में थे, वह बुधवार सुबह करीब चार बजे इएम बायपास के पास मेट्रो पिलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार किसी वाहन से टकराकर नहीं बल्कि सीधे मेट्रो पिलर से टकराई।

विज्ञापन
west bengal family three member found dead other three injured in car accident
कोलकाता पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के एक घर में मृत मिलीं तीन महिलाओं से जुड़े मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक ये माना जा रहा था कि महिलाओं ने आत्महत्या की है, लेकिन जांच के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध मिला है, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें सवार लोग क्या भागने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल वहां एक ही परिवार की तीन महिला सदस्य घर में मृत पाई गईंं थी। वहीं मृत पाई गई एक महिला के पति की कार हादसे में मौत हो गई और घर के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का क्या कहना है
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त रुपेश कुमार ने बताया कि परिवार के तीन सदस्य जिस कार में थे, वह बुधवार सुबह करीब चार बजे इएम बायपास के पास मेट्रो पिलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार किसी वाहन से टकराकर नहीं बल्कि सीधे मेट्रो पिलर से टकराई। कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज वर्मा भी पीड़ितों के घर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को बताया कि घर में मृत पाई गई एक लड़की की उम्र14-15 साल है। वहीं दो व्यस्क महिलाएं हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा था कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। लड़की के शव पर चोट के कोई बड़े निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा। 
विज्ञापन


पति की मौत के बाद आत्महत्या की आशंका थी
ऐसा माना जा रहा था कि कार हादसे के बाद परिवार की महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार को करीब 10 लोग पीड़ितों के घर आए थे। ऐसे में उन लोगों का घटना से कोई संबंध तो नहीं है, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे में इस एंगल से भी घटना की जांच हो रही है। हादसे में घायल हुए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। फिलहाल उनकी हालत सुधरने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed