{"_id":"608acbc78ebc3e246a00092d","slug":"west-bengal-exit-poll-results-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Exit Poll 2021: एग्जिट पोल में तृणमूल की सत्ता बरकरार पर सीटें घटेंगी, केवल एक पोल में भाजपा को बढ़त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Exit Poll 2021: एग्जिट पोल में तृणमूल की सत्ता बरकरार पर सीटें घटेंगी, केवल एक पोल में भाजपा को बढ़त
Thu, 29 Apr 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 29 Apr 2021 09:30 PM IST
सार
बंगाल में ममता बनर्जी हैट्रिक लगा सकती है। गुरुवार को आए एक्जिट पोल में यह अनुमान जताया गया है। हालांकि कुछ चैनलों के अनुसार राज्य में तृणमूल व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल 2021 के नतीजे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- 2021 में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस व उसकी मुखिया ममता बनर्जी का परचम लहरा सकता है। गुरुवार को आठवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए एक्जिट पोल की मानें तो बंगाल में तीसरी बार ममता सरकार बनती नजर आ रही है। भाजपा भी राज्य में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। कुछ चैनलों के एक्जिट पोल के अनुसार राज्य में कांटे की टक्कर है। अंतिम फैसला दो मई को आने वाले नतीजों से ही होगा।
विज्ञापन
टीएमसी लगा सकती है जीत की हैट्रिक
ABP-Cvoter के एक्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। इस एक्जिट पोल के अनुसार टीएमसी को 42.1 फीसदी यानी 152 से 164 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 39 फीसदी वोट के साथ 109 से 121 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 15.4 फीसदी वोट के साथ 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
भाजपा बनी बड़ी चुनौती
पश्चिम बंगाल में इस बार के चुनाव में कांटे की टक्कर रही है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। पिछले 10 साल से ममता बनर्जी यहां मुख्यमंत्री हैं। भाजपा लोकसभा की जीत से उत्साहित होकर चुनाव लड़ी है और ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।
विज्ञापन
बंगाल का एक्जिट पोल
एबीपी-सी वोटर
टीएमसी गठबंधन- 152-164
भाजपा गठबंधन - 109-121
लेफ्ट गठबंधन - 14-25
रिपब्लिक-सीएनएक्स
भाजपा गठबंधन - 138-148
टीएमसी गठबंधन - 128-138
लेफ्ट गठबंधन - 11-21
टीवी 9 भारतवर्ष
भाजपा गठबंधन- 125-135
टीएमसी गठबंधन- 142-152
लेफ्ट गठबंधन - 16-26
2016 में क्या रहा था बंगाल का परिणाम
बता दें, साल 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। इस चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि सीपीएम को 2016 के चुनाव में 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा सिर्फ तीन सीटों पर सिमटकर रह गई थी।