पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस-लेफ्ट के बीच 193 सीटों पर हुआ फैसला, 92 पर लड़ेगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए कांग्रेस और वाम दलों के बीच दूसरे दौर की बातचीत गुरुवार को हुई। अब तक 193 सीटों पर बात हो चुकी है। कांग्रेसी नेता अधीर रंजन ने इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस और वाम दलों के बीच अभी तक हुए समझौते के अनुसार, कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि लेफ्ट पार्टियां 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी 101 सीटों पर पार्टियों के बीच अगले दौर की बातचीत में बंटवारा किया जाएगा। पार्टियों ने सोमवार को फैसला किया था कि वे साल 2016 के चुनावों में क्रमश: जीती गई सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साल 2016 में वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 77 सीटें जीती थीं, जिसमें से 44 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा वामदलों के सहयोगी के तौर पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ कर दो सीटें जीती हासिल की थी। सीपीआई 11 सीटों पर चुनाव लड़कर 1 सीट जीती थी। इसके अलावा रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 19 सीटों पर चुनाव लड़कर 3 सीटें जीती थी।Congress to contest at 48 seats while Left will contest at 68 seats in the upcoming West Bengal elections. So far discussion has been done on 193 seats: State Congress chief Adhir Ranjan Chowdhury
विज्ञापन विज्ञापन
In the last meeting, decision was taken on 77 seats (44 Congress + 33 Left) pic.twitter.com/vmeBWkB1zZ — ANI (@ANI) January 28, 2021